20 Essential Household Tips: हमेशा से यह देखा गया है कि भारत में जितने भी घर होते हैं, उन घरों में गृहिणी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। हमेशा से देखा गया है कि घर की साफ सफाई से लेकर रसोई तक और स्वास्थ्य बच्चों की देखभाल तक और बजट मैनेजमेंट तक हर जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है। अगर उनको कुछ असरदार घरेलू टिप्स पता हो तो काम करना बहुत ज्यादा आसान हो जाता है और मेहनत की बचत होती है और पैसों की भी बचत होती है तो इस आर्टिकल में 20 Essential Household Tips के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दिया जाने वाला है तो बताए जाने वाले बिंदु को अच्छे तरीके से पढ़ें तभी आपको पूरी जानकारी अच्छी तरीके से समझ में आने वाली है।
1 नमक की मदद से जले बर्तन को साफ करना?
अगर बर्तन जल जाए तो उनमें थोड़ा सा आप नमक डालकर पानी के साथ उबाल लेते हैं तो जली हुई परत आसानी से निकल जाती है और बर्तन नए जैसा चमकने लगता है।

2 नींबू से आसानी से बदबू दूर करना?
फ्रिज अगर आपका बदबू मार रहा है या फिर माइक्रोवेव बदबू मार रहा है या फिर सिंक से बदबू आ रही है तो नींबू का छिलका रख देना है या फिर रगड़ देना है इससे होगा यह कि बदबू दूर हो जाएगा और ताजगी बनी रहेगी।
3 चावल धोने का पानी पौधों के लिए उपयोग करें?
चावल धोने के बाद बचा पानी फेंकने की जगह पर पौधों में अगर डालते हैं तो इससे पौधों को पोषण मिलता है और बदबू दूर रहती है और ताजगी बनी रहती है और हरे भरे रहते हैं।
4 पुराने अखबार का सही उपयोग कैसे करेंगे?
शीशे में अखबार का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि शीशा बहुत अच्छे तरीके से साफ होता है। खिड़कियों में और दर्पण में और कपड़ों की जगह अखबार का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत अच्छे तरीके से रिजल्ट मिलेगा और चमक बनी रहेगी।
5 सिरके से किचन साफ करना?
सफेद सिरका किचन की चिनाई हटाने में बहुत ज्यादा मदद करता है और साथ में गैस चूल्हा साफ करने में मदद करता है और टाइल्स साफ करने में मदद करता है और चिमनी साफ करने में मदद करता है।
6 कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाना?
अगर आपके कपड़ो में सरसों का तेल या फिर कोई भी तेल लग जाता है तो टेल्कम पाउडर या बेसन लगाए कुछ देर बाद धोने पर दाग आसानी से हट जाएगा और बहुत बेहतरीन रिजल्ट आपको मिलेगा।
7 प्याज काटते समय आंखों में जलन से कैसे बचेंगे?
प्याज काटने से पहले चाकू को विशेष तौर पर ध्यान रखें की पानी में भिगो लेना है या फिर प्याज को कुछ देर फ्रिज में रख देना है और इससे आंखों में जलन कम होगी।
8 अदरक लहसुन पेस्ट लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखेंगे?
अदरक लहसुन पेस्ट में थोड़ा सा सरसों का तेल और नमक मिलाकर फ्रिज में रख देना है और इससे यह ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होगा।
9 चाय और कॉफी के दाग किस तरह से हटाएंगे?
कप या कपड़ों पर लगे चाय और कॉफी के दाग हटाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाए फिर तोले तुरंत ही साफ हो जाएगा।
10 फर्श की चमक किस तरह नए जैसे करेंगे?
फर्श साफ करते समय पानी में थोड़ा सा नमक किया सिरका मिला लेना है और इससे फर्श साफ और चमकदार दिखने लगेगा।
11 आलू लंबे समय तक ताजा कैसे रखेंगे?
आलू को ठंडी जगह पर और अंधेरी जगह पर और सुखी जगह पर रखना है और उनके बीच में एक एप्पल रखने से अंकुर निकालने की समस्या कम हो जाती है।
12 मसाले को नमी से कैसे बचाएंगे?
अगर मसाले को नमी से बचाने के बारे में सोच रहे हैं तो मसाले के डिब्बे में कुछ चावल के दाने डाल दें और इससे नमी नहीं आती है और मसाले लंबे समय तक ताजा रहते हैं।
13 गैस सिलेंडर की बचत कैसे करेंगे?
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल सही तरीके से करें और ढक्कन वाले बर्तनों में खाना बनाएं इससे गैस की खपत बहुत ज्यादा कम होगी।
14 फ्रिज में सब्जियां सही से कैसे रखेंगे?
हरी सब्जियों को धोकर सूखाने के बाद पेपर और कपड़े में लपेट कर रखें, इससे वह ज्यादा दिन तक ताजा बना रहेगा।
15 बच्चों के स्कूल बैग का व्यवस्था कैसे करेंगे?
हर रात बच्चों का बैग चेक करके तैयार कर दें इससे सुबह की भाग दौड़ कम होगी और जरूरी सामान छूटेगा नहीं और इससे आपके बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे से होगी।
16 मच्छरों से बचाव करने के घरेलू उपाय?
नीम की पत्तियां जलाना या कपूर का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे मच्छर दूर रहते हैं और मलेरिया जैसे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
17 बाथरूम की सफाई आसानी से कैसे करेंगे?
बाथरूम की टाइल्स पर बेकिंग सोडा और सिरका का घोल डालने पर कुछ मिनट बाद रगड़ने से दाग आसानी से हट जाते हैं।
18 बिजली की बचत करने के टिप्स?
दिन में हमेशा प्राकृतिक रोशनी अधिक इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा बेहतरीन होता है क्योंकि इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहते हैं और बिजली का बिल काम आता है तो इन तरीकों को जरूर ट्राई करें क्योंकि फायदेमंद है साबित होंगे।
19 रोटी नरम रखने का तरीका?
रोटियां को कपड़े में अगर आप लपेटते हैं तो और ऊपर से ढक्कन लगा देते हैं तो रोटियां लंबे समय तक नरम रहती हैं।
20 घर को हमेशा व्यवस्थित रखने की आदत कैसे डालेंगे?
हर चीज को इस्तेमाल के बाद उसी जगह पर रख देना रोजाना 10 15 मिनट घर की व्यवस्था के लिए टाइम निकालना हमेशा घर को व्यवस्थित रखने में मदद मिलता है।
निष्कर्ष
20 Essential Household Tips बारे में बहुत अच्छे तरीके से घरेलू टिप्स बताए गए हैं और इन तरीकों की मदद से घर में रहने वाली औरतों को बहुत आसानी होगी और छोटे-छोटे उपाय बहुत फायदेमंद साबित होते हैं और बताई गई जानकारी मैं आपको किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या लगी हो तो कमेंट करके पूछे मेरे द्वारा पूरी तरह से आपकी मदद की जाने वाली है और हमेशा यही कोशिश किया जाता है कि आपको जानकारी बहुत ही अच्छे तरीके से दिया जाए ताकि आपको कहीं जाने की जरूरत ना पड़े और इसी आर्टिकल के माध्यम से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर पाए।








