Best Home Remedies for Removing Stains Naturally: आज के टाइम में दाग लगना एक आम समस्या हो चुकी है। कपड़ों पर चाय कॉफी अगर गिर जाए और चेहरे पर पिंपल के निशान अगर रह जाते हैं और किचन के बर्तनों पर जले हुए दाग लग जाते हैं तो हर जगह दाग हमारी परेशानी को लगातार बढ़ाते रहते है।
बाजार में दाग हटाने के लिए बहुत सारे केमिकल के प्रोडक्ट उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन हर जगह दाग हमारी परेशानी बढ़ा देते हैं और इसमें मौजूद हानिकारक रसायन कपड़ों को और त्वचा को और सेहत को नुकसान लगातार पहुंचते रहते हैं और इसलिए Best Home Remedies for Removing Stains Naturally के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं और इस आर्टिकल में दाग हटाने के घरेलू उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने वाले है तो आर्टिकल को अंतिम तक पढ़े तभी आपको अच्छे तरीके से जानकारी समझ में आएगी।

दाग आखिर क्यों लगते है?
दाग लगने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं ,जैसे की:
- खाने पीने की चीजों का गिर जाना दाग की वजह हो सकती है।
- धूल मिट्टी और पसीना की वजह से दाग लग सकते हैं।
- तेल और ग्रीस का दाग लग सकता है।
- जले हुए बर्तन की मदद से दाग लग सकता है।
- पानी के निशान की वजह से दाग लग सकते हैं।
- समय रहते दाग को नहीं हटाएंगे तो वह हमेशा के लिए रह जाएंगे।
कपड़ों से दाग हटाने के लिए घरेलू उपाय क्या-क्या हो सकते हैं?
बेकिंग सोडा से दाग हटाने का तरीका:
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनर के रूप में काम करता है।
तरीका
दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।
दाग पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ देना है।
हल्के हाथ से रगड़कर धो लेना है और इस तरह से यह दाग को क्लीन कर देता है और यह उपाय सफेद कपड़ों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।
नींबू और नमक का उपयोग कैसे करेंगे?
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते हैं।
तरीका
दाग पर नींबू का रस डालना है और ऊपर से नमक थोड़ा डाल देना है और धूप में एक से 2 घंटे रख देना है और फिर पानी से धो लेना है , इस तरह से दाग बहुत आसानी से चले जाएंगे।
सिरका का उपयोग कैसे करेंगे?
सिरका पुराने और जिद्दी दाग को हटाने के लिए सबसे उपयोगी होता है।
तरीका
बराबर मात्रा में सिरका और पानी को मिला लेना है और दाग वाले हिस्से में 20 मिनट भिगो देना है और सामान्य डिटर्जेंट धो लेना है इस तरह से दाग बहुत आसानी से हट जाएंगे।
साबुन और हाइड्रोजन पेरांक्साइड का उपयोग कैसे करेंगे?
तेल और ग्रीस के दाग हटाने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
चेहरे के दाग हटाने के घरेलू उपाय?
एलोवेरा जेल:
एलोवेरा त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
रोज रात को एलोवेरा जेल दाग वाली जगह पर लगा देना है और सुबह धो लेना है।
हल्दी और दूध का उपयोग:
हल्दी एंटी-सेफ्टिंग होता है।
तरीका:
एक चम्मच हल्दी में दूध मिला लेना है।
चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखना है।
गुनगुना पानी से धो लेना है।
आलू का रस का उपयोग:
आलू में स्किन लाइटनिंग गुन होते हैं और इसीलिए स्क्रीन में लगाना चाहिए स्किन को लाइटनिंग करने में मदद करते हैं।
शक्कर और नींबू का उपयोग:
- चेहरे के काले दाग और झाइयों के लिए बहुत उपयोगी है।
- हाथ पैर के दाग हटाने के उपाय
- शक्कर और नींबू का स्क्रब:
- एक चम्मच शक्कर को लेना है और एक चम्मच नींबू का रस लेना है और हल्के हाथ से स्क्रब करना है।
बेसन और दही का उपयोग करना:
- त्वचा की मृत्यु कोशिकाओं को हटाने में बहुत ज्यादा मदद करती है।
- बर्तनों के दाग हटाने के लिए घरेलू उपाय?
नमक और सिरका का इस्तेमाल करना:
- जले हुए बर्तन साफ करने में बहुत ज्यादा मददगार होते हैं।
बेकिंग सोडा और गर्म पानी का उपयोग करना;
काले दाग और तेल हटाने के लिए सबसे उपयोगी होते हैं।
फर्श और टाइल्स के दाग हटाने के लिए उपाय:
बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल करना और सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल करना और नींबू का छिलका का इस्तेमाल करना।
पुराने और जिद्दी दाग हटाने के लिए खास उपाय?
- चाय और कॉफी का दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए।
- सरसों के तेल का दाग हटाने के लिए सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए।
- हल्दी का दाग हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए।
- पसीना का दाग हटाने के लिए नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
- स्याही का दाग हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना चाहिए।
दाग हटाते समय सावधानियां क्या रखेंगे?
- पहले कपड़े का छोटा हिस्सा टेस्ट करने के लिए जरूर रखें।
- चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अधिक घिसने से जरूर बचें वरना प्रॉब्लम हो सकती है।
- नियमित सफाई जरूर करें।
घरेलू उपाय के फायदे क्या होंगे?
केमिकल फ्री होते हैं और कम खर्चीले होते हैं और आसानी से उपलब्ध होते हैं और त्वचा और कपड़ों के लिए सुरक्षित होते हैं।








