Gas and Kitchen Safety Tips: भारत में बहुत सारे घर में एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा है और ऐसे में किचन सेफ्टी पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और गैस सिलेंडर की गलत हैंडलिंग और गैस लीकेज और गंदे बर्नर और खराब रेगुलेटर और गलत कुकिंग की वजह से बहुत बड़े हादसे हो सकते हैं तो इस आर्टिकल में गैस सिलेंडर सेफ्टी टिप्स के बारे में पूरी जानकारी अच्छे तरीके से प्राप्त करने वाले हैं तो आर्टिकल को अंतिम तक पढ़े तभी आपको अच्छे तरीके से जानकारी समझ में आने वाली है।

गैस सिलेंडर के लिए सेफ्टी टिप्स-:
गैस सिलेंडर घर में आज का सबसे बड़ा जोखिम हो सकता है और इसीलिए हैंडलिंग करना बहुत ज्यादा जरूरी है और इसके लिए बहुत सारे टिप्स आपको बताए जाएंगे।
- सिलेंडर को हमेशा खड़ा ही रखना है।
- सिलेंडर को कभी भी लेटा कर नहीं रखता है।
- लेटा हुआ सिलेंडर में लीकेज होने की सबसे बड़ी समस्या हो सकती है।
- बच्चों की पहुंच से हमेशा रेगुलेटर को दूर रखना है और जहां पर बच्चे हैं तो हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर से छेड़छाड़ ना करें।
- रसोई घर में ताजी हवा होना बहुत ज्यादा जरूरी है।
- किचन में उचित वेंटिलेशन होना बहुत ज्यादा जरूरी है।
- चिमनी और खिड़कियां या एग्जॉस्ट फैन होना जरूरी है।
- गैस सिलेंडर लगवाते समय इन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना है।
- रेगुलेटर पूरी तरह से बंद होना जरूरी है।
- पाइप में किसी भी प्रकार की लीकेज नहीं होनी चाहिए।
- सिलेंडर को कपड़े से ना ढके।
- धूप या गर्मी लगने पर हादसे का सबसे बड़ा जोखिम होता है।
गैस पाइप और रेगुलेटर की सेफ्टी टिप्स?
- एलपीजी गैस पाइप और रेगुलेटर की नियमित चेक करना जरूरी है।
- गैस पाइप को हर एक या दो साल में बदल देना है।
- Isi मार्क वाली पाइप का इस्तेमाल करना है।
- सस्ती और नकली पाइप को बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है।
- रेगुलेटर की सील जरूर चेक करना है।
- रेगुलेटर की क्लिप सही से बंद होना जरूरी है।
- अगर ढीला लग रहा है तो तुरंत बदल देना है।
- पाइप को मोड़कर या चिपकाकर नहीं रखता है।
- पाइप में क्रीज आने से लीकेज का खतरा सबसे बड़ा बढ़ सकता है।
गैस चूल्हा और बर्नर का सेफ्टी टिप्स?
- बहुत सारे हादसे चूल्हे की गलत मेंटेनेंस की वजह से होती है।
- गंदे वर्नर से पीली लौ निकल रही होती है इसका मतलब की जो गैस की बर्बादी भी है और खतरा भी है।
- गैस चूल्हे में क्रेक हो तो तुरंत बदल देना है।
- कांच वाले चूल्हा में दरार आने पर उपयोग नहीं करना है।
- खाली गर्म बर्तन आज की स्रोत बन सकती है।
- पंखा का उपयोग सीधे गैस पर नहीं करना है।
गैस लीकेज की पहचान कैसे करेंगे?
- गैस लीकेज में निम्न प्रकार के संकेत होते हैं।
- गैस की तेज गंध आना एक सबसे प्रमुख कारण होता है।
- चूल्हा जलाने पर लौ नहीं आना।
- रेगुलेटर के पास से सीटी की आवाज आना।
- पाइप के ऊपर बुलबुले बनना।
गैस लीकेज हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए?
- सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करना है।
- लीकेज बंद करने का पहला यही तरीका होता है।
- इलेक्ट्रॉनिक स्विच बिल्कुल नहीं करना है।
- ना लाइट को चालू करना है ना तो पंखे को चालू करना है ना तो मोबाइल चार्जर को चालू करना है कोई भी इलेक्ट्रॉनिक चीज को चालू नहीं करना।
- दरवाजे और खिड़कियों को खोल देना है।
- ताकि गैस बाहर निकल सके।
- माचिस और लाइटर को नहीं चलना है ,यह धमाके का मुख्य कारण बन सकते हैं।
- सिलेंडर को बाहर खुले स्थान पर रख देना है।
- जहां पर अच्छी हवा लगती हो।
Gas and Kitchen Safety Tips में किचन फायर और सेफ्टी टिप्स?
- किचन आग से जुड़े अक्सर हादसों का सबसे बड़ा कारण होता है।
- किचन में आग बुझाने वाले को जरूर रखें।
- एबीसी और CO2 टाइप किचन के लिए बेहतरीन होते हैं।
- पानी को कभी गर्म तेल में नहीं डालना है।
- तेल में पानी डालते ही आग फैलने का खतरा रहता है।
- गैस को जलते समय कभी बुझाए ना।
- खाना बनाते समय फोन और टीवी में ज्यादा नहीं देखना है।
Gas and Kitchen Safety Tips में बच्चों के लिए और बुजुर्गों के लिए सुरक्षा का नियम?
- बच्चों को गैस से दूर रखना है।
- उन्हें रेगुलेटर छूने से मना करना है।बुजुर्गों के लिए ऑटो इंडक्शन चूल्हा बेहतरीन होता है।
- इससे माचिस और लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती।
निष्कर्ष
Gas and Kitchen Safety के बारे में बहुत सारे टिप्स बताए गए हैं और किचन में बिजली से जुड़े भी बहुत सारे टिप्स होते हैं तो अगर आप सभी टिप्स को बहुत अच्छे तरीके से फॉलो करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी सिलेंडर हमेशा सीधा रखना है और ISI मार्क वाले पाइप का इस्तेमाल करना है और खाना बनाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना है और बच्चों की पकड़ से गैस को दूर रखना है और हमेशा वार्नर को साफ सुथरा रखना है और गैस लीकेज होने पर इलेक्ट्रॉनिक की बटन को नहीं दबाना है और चलो पर कपड़ा जरूर रखें आग बुझाने के लिए और तेल गर्म छोड़कर बाहर नहीं जाना है।
टूटी पुरानी गैस पाइप का उपयोग नहीं करना है।








