Simple Use of WhatsApp for Senior Citizens: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने के लिए साधन नहीं रह गया है , बल्कि यह परिवार दोस्तों और समाज से जुड़े रहने का आसन जरिया बन चुका है और खास तौर पर Whats App बुजुर्गों के लिए जो 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं जो व्हाट्सएप उपयोग करना चाहते हैं और उनको नॉलेज नहीं है कि व्हाट्सएप का उपयोग कैसे करते हैं तो Simple Use of WhatsApp for Senior Citizens के बारे में आपको पूरी जानकारी अच्छे तरीके से दिया जाने वाला है।
Simple Use of WhatsApp for Senior Citizens में व्हाट्स ऐप 60+ उम्र के लोगों के लिए क्यों जरूरी हैं?
WhatsApp एक फ्री मैसेजिंग और कॉलिंग एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप बहुत कुछ काम कर सकते हैं।
- बच्चों और पोते पोतियो से जुड़े रह सकते हैं।
- फोटो और वीडियो देख सकते हैं और भेज सकते हैं।
- फ्री में ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
- जरूरी जानकारी का अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
60+ से ज्यादा उम्र के लिए व्हाट्सएप जरूरी है और अकेलेपन को दूर करने में मदद करता है और परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है।
WhatsApp इंस्टॉल कैसे करें? बहुत आसान तरीके से?
अगर आपके फोन में WhatsApp नहीं है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं और WhatsApp इंस्टॉल कर सकते हैं।
- मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है।
- सर्च बॉक्स में लिखें -WhatsApp
- हरे रंग वाले WhatsApp आइकॉन पर क्लिक कर देना है।
- इंस्टॉल के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इंस्टॉल होने के बाद ओपन कर लेना है।
- अब इसके बाद व्हाट्सएप इंस्टॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई।
WhatsApp अकाउंट कैसे बनाएंगे?
- WhatsApp खोलने के बाद:
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
- OTP आएगा फोन नंबर पर जिसे दर्ज करना है।
- अपना नाम लिख देना है।
- आप चाहे तो फोटो लगा सकते हैं।
- इस तरह से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बन कर तैयार हो जाएगा।
WhatsApp पर मैसेज भेजना कैसे सीखेंगे?
व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना सबसे आसान फीचर है।
- Text मैसेज का तरीका:
- सबसे पहले व्हाट्सएप खोल लेना है।
- किसी दोस्त या परिवार के नाम पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद नीचे मैसेज के बॉक्स में लिखना है।
- Send यानी भेजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आपका मैसेज तुरंत ही उनके पास पहुंच जाएगा।
फोटो और वीडियो भेजेंने का तरीका?
WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजना के बारे में बुजुर्गों को नहीं आता तो वही सीखते हैं।
तरीका:
- चैट खोल लेना है।
- Click या कैमरा आइकन पर टैप कर देना है।
- गैलरी या कैमरा का चुनाव कर सकते हैं।
- फोटो और वीडियो चुनकर भेज देना है।
- जब भी बच्चों की याद आए तो आसानी से शेयर कर सकते हैं।
WhatsApp Call और वीडियो कॉल का आसान तरीका?
ऑडियो कॉल कैसे करेंगे?
चैट का विकल्प खोल लेना है।
ऊपर फोन आईकॉन पर क्लिक कर देना है।
वीडियो कॉल कैसे करेंगे?
- चैट का विकल्प खोल लेना है।
- ऊपर वीडियो आइकॉन के विकल्प पर क्लिक कर देना।
- इसके बाद प्रियजनों को देख पाएंगे और बात कर पाएंगे और बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी खुशी का माहौल होता है।
WhatsApp Voice मैसेज?
बोलकर कैसे भेजे?
अगर टाइप करने में मुश्किल हो रही है तो वॉयस मैसेज सबसे अच्छा विकल्प होने वाला है।
कैसे भेजेंगे?
- चैट का विकल्प खोल लेना है।
- (माइक) बटन को दबाकर रखना है।
- बोलना है और छोड़ देना है,आपका मैसेज सामने वाले के पास पहुंच जाएगा।
- यह फीचर 60 साल की उम्र वालों के लिए ज्यादा कारगर उपयोगी है।
WhatsApp ग्रुप में परिवार और समाज से कैसे जुड़ेगे?
व्हाट्सएप ग्रुप में पूरा परिवार और समिति और दोस्तों का ग्रुप जुड़ा रहता है।
फायदे क्या होंगे?
एक साथ सभी से बात कर सकते हैं।
एक साथ सभी को फोटो और वीडियो और सूचना शेयर कर सकते हैं।
त्योहार कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विशेष तौर पर ध्यान रखें?
फालतू का मैसेज नहीं भेजना है।
किसी गलत जानकारी को आगे नहीं बढ़ता है।
WhatsApp इस्तेमाल करने का समय और जरूरी सुरक्षा टिप्स?
ध्यान रखने वाली बातें?
- अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक नहीं करना है।
- ओटीपी और बैंक की जानकारी किसी को शेयर नहीं करना है।
- लॉटरी और इनाम वाले मैसेज से बचाना है।
- किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो बच्चों की मदद ले सकते हैं।
- व्हाट्सएप आपकी मदद करने के लिए है तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
WhatsApp settings फोन को अपने हिसाब से कैसे बनाएंगे?
फ़ॉन्ट साइज को बड़ा कैसे करें:
सेटिंग पर जाना है और चैट का चुनाव करना है और फोंट साइज चुनना है और इसके बाद Large का विकल्प पर क्लिक कर देना है।
नोटिफिकेशन आवाज तेज कैसे करेंगे?
सेटिंग पर जाना है और नोटिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना है और साउंड और वॉल्यूम को बढ़ा देना है।
इससे व्हाट्सएप इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
60 की उम्र के लोगों के लिए व्हाट्सएप के फायदे?
- अकेलापन दूर करने में मदद मिलेगी।
- परिवार से रोज संपर्क बना रहेगा।
- दिमाग हमेशा एक्टिव रहेगा।
- जानकारी और मनोरंजन का साधन होता है।
- इमरजेंसी में तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
निष्कर्ष
WhatsApp के बारे में पूरी जानकारी अच्छे तरीके से रिसर्च करके बता दी गई है और फिर भी किसी भी प्रकार की जानकारी में समस्या होती है तो पूछ सकते हैं आपकी पूरी तरह से मदद की जाएगी।








